Edited By Deepika Rajput,Updated: 09 Aug, 2018 02:49 PM
दिल्ली के मोतीनगर के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से कांवड़ियों के हंगामे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ...
बुलंदशहर: दिल्ली के मोतीनगर के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से कांवड़ियों के हंगामे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कावड़ियों की भीड़ किसी छोटी बात पर भड़क गई। जिसके बाद उन्होंने डंडे लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया और कई गाड़ियां तोड़ दीं। कावड़ियों को रोकने गई पुलिस भी उन्हें रोकने में नाकाम रही। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। इसके बाद स्थिति की नियंत्रण पाने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।