शरद यादव का विवादित बयान, कहा-कांवडिय़ों के पास कोई काम-धंधा नहीं

Edited By ,Updated: 06 Aug, 2016 12:51 PM

kanvdiyhon have no jobs and no sharad yadav

जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कांवडिय़ों के बारे में एक ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद बढ़ सकता है। उन्होंने कहा है कि कांवडिय़ों के पास कोई काम धंधा नहीं है।

कानपुर: जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कांवडिय़ों के बारे में एक ऐसा बयान दिया है जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा है कि कांवडिय़ों के पास कोई काम-धंधा नहीं है। यही वजह है कि इतनी बड़ी तादाद में यह लोग सड़कों पर दिखाई देते हैं। शरद यादव ने यह बयान कानपुर में एक सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान दिया। शरद यादव के इस बयान पर हिंदू संगठनों कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

कांवडिय़ों के पास कोई काम धंधा नहीं
उन्होंने बेरोजगारी पर तंज कसने के लिए कांवरियों को आधार बनाते हुए कहा कि कांवरियों की संख्या देखकर अंदाजा लगाया सकता है कि देश में कितने बेरोजगार युवक सड़कों पर हैं। इनके पास काम होता तो वह नहीं दिखते। केंद्र पर निशाना साधते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष का कहना था कि केंद्र सरकार ने जो भी वादे किए, वह आज तक पूरे नहीं किए। उन्होंने सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं को भी एक बड़ी समस्या बताया। उनका कहना था कि इस समस्या को खत्म करने के लिए गोभक्तों को आगे आना चाहिए। इन आवारा पशुओं की वजह से खेत उजड़ रहे हैं। इनकी वजह से सड़कों पर दुर्घटना हो रही हैं। उनका कहना था कि पशु इधर-उधर किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से चमड़ा उद्योग भी चौपट हो रहा है।

सपा-भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी जदयू 
कानपुर में जदयू के अध्यक्ष रहे शरद यादव ने यह भी साफ कर दिया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह सपा-भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन किससे करेंगे, यह समय आने पर पता चल जाएगा। लेकिन सपा को वह बिहार में परख चुके हैं, लिहाजा उनके साथ गठबंधन किसी सूरत से नहीं होगा।
 
दो साल से जीएसटी पर हल्ला मचा रही थी केंद्र सरकार
इस पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि केद्र दो साल से जीएसटी पर हल्ला मचा रही थी। सभी दलों ने इसलिए सहमति दे दी, क्योंकि हम इन्हें कोई बहाना नहीं देना चाहते। महंगाई सौ दिन में कम करने की बात करते थे और दाल दो सौ रुपये किलो हो गई।
 
सपा सरकार को लिया आड़े हाथों
उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा विकास का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन कानून व्यवस्था के बिना विकास का रास्ता तय नहीं होता। इस दौरान उन्होंने बुलंदशहर की घटना की भी घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, देश भर में पुलिस का इकबाल कम हुआ है।
 
यूपी में बदलाव लाने आए हैं
शरद यादव ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने आए हैं। उप्र में सरकार बनी तो यहां भी शराब बंदी सबसे पहले करेंगे। एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि डेढ़ साल पहले कश्मीर की जनता ने भाजपा गठबंधन की सरकार बनवाई, फिर भी वहां कफ्र्यू लगा है। सरकार देश को भरोसे में लेकर समस्या का समाधान करे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जावेद रजा और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भी थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!