Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Mar, 2019 12:33 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को कानपुर आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने जिला प्रशासन और...
कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को कानपुर आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ आज बैठक कर प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम में कानपुर दक्षिण क्षेत्र के रेलवे मैदान में एक जनसभा और आईआईटी का दौरा शामिल है।