पुलिस ने नकली आर्मी के कर्नल को किया गिरफ्तार, भर्ती करवाने के नाम पर करता था ठगी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 May, 2019 05:44 PM

kanpur police arrested fake army colonel

आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने वाले मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनोज आपने आप को आर्मी में कर्नल बताकर लोगों से ठगी करता था। मनोज जिस समय लोगों से मिलता था उस समय बाकायदा कर्नल की वर्दी में रहता था, जिससे लोग उसके झांसे में...

कानपुरः आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने वाले मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनोज आपने आप को आर्मी में कर्नल बताकर लोगों से ठगी करता था। मनोज जिस समय लोगों से मिलता था उस समय बाकायदा कर्नल की वर्दी में रहता था, जिससे लोग उसके झांसे में आ जाते थे। फिलहाल पुलिस इस नकली कर्नल को जेल भेज रही है और इसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इसके साथियों का तलाश कर रही है।

औरैया का रहने वाला मनोज कुमार सेंगर आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने का काम करता है। मनोज कानपुर के चंद्रदीप होटल में रुकता था, यहां पर वह अपने एक साथी की मदद से लोगों को फसाता था। मनोज का साथी लोगों को आर्मी में भर्ती करवाने का झांसा देता था, जब लोग तैयार हो जाते थे। तब वह होटल में मनोज से उनकी मुलाकात करवाता था। चूंकि मनोज जिस समय लोगों से मिलता था उस समय वह बाकायदा कर्नल की भेषभूषा में रहता था, इसलिए लोग उस पर विश्वाश कर लेते थे।

मनोज ने घाटमपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार को आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपये लिए थे, लेकिन जब प्रदीप को जानकारी हुई की मनोज फर्जी कर्नल है। तब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने थाना रेल बाजार में इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने मनोज के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पता कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

इस बारेे में क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मनोज ने अब तक 4-5 लोगों से आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करी है। क्षेत्राधिकारी का यह भी कहना है कि इसकी जानकारी सेना को भी दी जायेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!