Loksabha Election 2019: एक नजर कानपुर लोकसभा सीट पर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Apr, 2019 05:19 PM

kanpur loksabha seat

एशिया का मैनचेस्टर के नाम से जाना जाने वाला नगर है कानपुर। इसे हम लेदर सिटी के नाम से भी जानते हैं। क्यों कि यहां चमड़े उद्दोग भी काफी फैला हुआ है। कानपुर अपने व्यापारिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ राजनीतिक पृष्ठभूमि के लिए भी काफी मशहूर है...

एशिया का मैनचेस्टर के नाम से जाना जाने वाला नगर है कानपुर। इसे हम लेदर सिटी के नाम से भी जानते हैं। क्यों कि यहां चमड़े उद्दोग भी काफी फैला हुआ है। कानपुर अपने व्यापारिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ राजनीतिक पृष्ठभूमि के लिए भी काफी मशहूर है। मौजूदा समय में बीजेपी के संरक्षक मंडल में डाल दिए गए मुरली मनोहर जोशी यहां से सांसद हैं। अगर बात करें इस सीट के इतिहास कि तो यहां अब तक 16 बार लोकसभा के चुनाव हुए हैं। पहली बार 1952 में हुए चुनाव में कांग्रेस के हरिहरनाथ शास्त्री ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1957 में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी एसएम बनर्जी ने जीत हासिल की। इसके बाद 1961, 19967 और 1971 के चुनाव में बनर्जी निर्दलीय ही चुनाव जीतते रहे, लेकिन 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल के मनोहर लाल ने बनर्जी से ये सीट छीन लिया। वहीं 1980 और 1984 के चुनाव में कांग्रेस के मो. अहमद ने सीट कांग्रेस के पास रखी, लेकिन कारखानों की धरती वाले इस जमीन पर 1989 में हुए चुनाव में सीपीएम के सुभाषनी अली ने कांग्रेस से ये सीट छीन ली।
PunjabKesari
इसके बाद यहां बीजेपी ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान 1991 में चुनाव जीता और जगतवीर सिंह सांसद बने। जगतवीर 1996 और 1998 के चुनाव में भी जीता, लेकिन कांग्रेस ने 2004 में श्रीप्रकाश जायसवाल को चुनाव में उतारा और बीजेपी के हाथ से सीट छीन ली। जायसवाल 2004 और 2009 में भी यहां से जीतने कामयाब रहे, लेकिन 2014 के चुनाव में मोदी लहर में बीजेपी का इस सीट पर फिर से कब्जा हो गया और मुरली मनोहर जोशी यहां से सांसद बने।

कानपुर में 5 विधानसभा सीटें
PunjabKesari
कानपुर लोकसभा के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें गोविंद नगर, सिसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर और कानपुर कैंट विधानसभा सीट शामिल हैं। मौजूदा समय में इनमें से दो सीटों पर समाजवादी पार्टी, दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में में इनमें से दो सीटों पर समाजवादी पार्टी, दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।

जानिए, कानपुर में कितने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

PunjabKesari
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कानपुर सीट पर कुल 15 लाख 97 हज़ार 591 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 74 हज़ार 299 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 23 हज़ार 147 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 145 है।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
कानपुर लोकसभा सीट पर 3 बार से लगातार कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल सांसद थे, लेकिन 2014 में बीजेपी ने मुरली मनोहर जोशी को चुनावी मैदान में उतार कर जायसवाल को परास्त किया। इस चुनाव में मुरली मनोहर जोशी को कुल 4 लाख 74 हज़ार 712 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को कुल 2 लाख 51 हज़ार 766 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के सलीम अहमद रहे। सलीम को कुल 53 हज़ार 218 वोट मिले।

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल तीसरी बार चुनाव जीते। जायसवाल ने बीजेपी के सतीश महाना को चुनाव हराया। श्रीप्रकाश को कुल 2 लाख 14 हज़ार 988 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के सतीश महाना को कुल 1 लाख 96 हज़ार 82 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा की सुखदा मिश्रा रही। सुखदा को 48 हज़ार 374 वोट मिले थे।

एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2004 में कानपुर लोकसभा सीट से श्रीप्रकाश जायसवाल ही सांसद थे। जायसवाल ने बीजेपी के सत्यदेव पचौरी को चुनाव हराया। इस चुनाव में श्रीप्रकाश जायसवाल को 2 लाख 11 हज़ार 109 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के सत्यदेव पचौरी को 2 लाख 5 हज़ार 471 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर सपा के हाजी मुश्ताक सोलंकी थे। सोंलकी को कुल 1 लाख 59 हज़ार 361 वोट मिले थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!