कानपुर मुठभेड़: मुख्य आरोपी विकास दुबे का राजनीति से लेकर रियल एस्टेट कारोबार तक रहा गहरा नाता

Edited By Umakant yadav,Updated: 04 Jul, 2020 12:16 PM

kanpur encounter main accused vikas dubey has a deep connection from politics

कानपुर में जिस कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया उसने रियल एस्टेट का कारोबार किया और जिला स्तर का चुनाव जीता। इतना ही नहीं जिस पार्टी की सत्ता रहती उसी में...

कानपुर: कानपुर में जिस कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया उसने रियल एस्टेट का कारोबार किया और जिला स्तर का चुनाव जीता। इतना ही नहीं जिस पार्टी की सत्ता रहती उसी में पैठ बनाता रहा है।
PunjabKesari
UP सरकार के कानून मंत्री के साथ विकास दुबे
कानपुर के पास बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ के कुछ ही घंटों बाद विकास दुबे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें वह एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के साथ दिखाई दे रहा है। आखिरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है?  कांग्रेस ने इस पर दावा किया कि यह राजनीतिक संरक्षण स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
PunjabKesari
जिला पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी के लिए वोट मांगता दुबे
इसके अलावा, एक अन्य तस्वीर में दुबे जिला पंचायत के चुनाव में अपनी पत्नी रिचा दुबे के लिए वोट मांगते हुए पोस्टर में दिखाई दे रहा है। यह चुनाव रिचा जीती थीं और बिकरू गांव इसी जिला पंचायत के अंतर्गत आता है।

दुबे के खिलाफ करीब 60 आपराधिक मामले
अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2000 में दुबे ने जेल में रहते हुए खुद भी जिला पंचायत चुनाव में शिवराजपुर सीट से जीत हासिल की थी। उस दौरान वह हत्या के मामले में जेल में बंद था। दुबे के खिलाफ करीब 60 आपराधिक मामले चल रहे हैं।

प्रिंसिपल की हत्या के बाद चर्चा में आया विकास दुबे
गौरतलब है कि विकास दुबे सबसे पहले उस समय चर्चा में आया जब शिवली में जूनियर हाई स्कूल के प्रिंसिपल से झगड़ा होने के बाद इसने उनका मर्डर कर दिया था। इसके बाद बसपा के कुछ नेताओं के बल पर इसने पुलिस से अपना बचाव भी कर लिया और अपना दबदबा भी बना लिया। इसके बाद वह एक के बाद एक हत्याओं में लिप्त होता चला गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!