Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Oct, 2019 12:56 PM
दिवाली के अवसर पर रविवार को अयोध्या मामले में अहम भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह गृह जनपद अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर निर्माण में ज्यादा वक्त नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायरमे...
अलीगढ़ः दिवाली के अवसर पर रविवार को अयोध्या मामले में अहम भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह गृह जनपद अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर निर्माण में ज्यादा वक्त नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायरमेंट से पहले अयोध्या विवाद पर फैसला देकर जाएंगे।
अलीगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कल्याण सिंह ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब निर्णय में ज़्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि जस्टिस गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे रहे हैं। उससे पहले ही वह राम मंदिर मामले पर निर्णय देकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब क्या जजमेंट देकर जाएंगे ये तो तभी पता चलेगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। कहा कि सबको सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि उससे पहले कुछ भी कहना निर्णय से पूर्व किसी भी पक्ष के लिए कुछ भी कहना उचित नहीं है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर 1992 को जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराया गया था, उस समय कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कल्याण सिंह पर आरोप था कि उन्होंने वादा किया था कि वह बाबरी मस्जिद के ढांचे को नुकसान नहीं होने देंगे, लेकिन कारसेवकों ने इसके बावजूद मस्जिद को गिरा दिया था। इस घटना के बाद कल्याण सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह राजस्थान के गवर्नर बने।