Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Jul, 2022 06:16 PM
मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 5 साल की मासूम बच्ची को मां ने चाकू गर्म कर 17 जगह दाग दिया। अपनी पत्नी की हैवानियत देखकर पति थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
गोरखपुर: मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 5 साल की मासूम बच्ची को मां ने चाकू गर्म कर 17 जगह दाग दिया। अपनी पत्नी की हैवानियत देखकर पति थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गोरखपुर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के कलेसर गाँव का है। जानकारी के मुताबिक राहुल पासवान ने संत कबीर नगर जिले की कंचन से प्रेम विवाह किया था जिसकी दो बेटियां हैं। राहुल के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे इस वजह से राहुल पत्नी और बच्चों को लेकर अलग रहता था। इसी बीच राहुल काम पर चला गया तो उसकी पत्नी 5 साल की बच्ची को स्कूल जाने के लिए तैयार कर रही थी। बच्ची का स्कूल जाने का मन नहीं था इससे नाराज होकर मां ने गैस चूल्हे पर चाकू गर्म कर बच्चे के हाथ पैर को लगभग 17 जगह जला दिया। मां की इस करतूत से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
मामले की जानकारी बच्ची के पिता राहुल को हुई तो उसने थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।