Edited By Deepika Rajput,Updated: 29 Nov, 2018 03:22 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां किन्नरों ने बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकालते हुए भगवान शिव को चांदी का छत्र व घंटा चढ़ाया। किन्नरों को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां किन्नरों ने बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकालते हुए भगवान शिव को चांदी का छत्र व घंटा चढ़ाया। किन्नरों को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
किन्नरों ने अहिल्याबाई चौक से चलकर शिव चौक पर भगवान शिव को चांदी का छत्र चढ़ाया व शिव चौक से चलकर भगत सिंह रोड पर स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस यात्रा में भारत के अलावा विदेशों से आए किन्नर भी मौजूद रहें। हजारों की संख्या में किन्नरों ने देश में अमन शांति की दुआ की। साथ ही उन्होंने इस दौरान नृत्य का प्रदर्शन भी किया।
किन्नर अध्यक्ष नाजिम का कहना है कि सभी बस्तीवालों ने हमारा साथ दिया है। सब ने मिलकर हमारा जोरदार स्वागत किया। हमे खाना भी यहां के लोग ही दे रहे हैं।
वहीं किन्नर मनीषा नायक ने बताया कि जो घंटा भगवान को चढ़ाया गया है, उसका वजन 12 किलो है। जुलूस में 500 से अधिक किन्नरों ने भाग लिया। यहां देश और विदेश से किन्नर आए हुए हैं क्योकिं यह इंटरनेशनल अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन हैं।