Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Jun, 2019 07:39 AM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए बीते सप्ताह शनिवार को गिरफ्तार किए गए पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर बुधवार को लखनऊ जेल से रिहा कर दिया गया।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए बीते सप्ताह शनिवार को गिरफ्तार किए गए पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर बुधवार को लखनऊ जेल से रिहा कर दिया गया।
जानकारी मुताबिक जेल की सलाखों के पीछे 4 रातें गुजारने वाले कन्नौजिया को मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट (प्रभारी) संजय कुमार ने 20-20 हजार रुपए की 2 जमानत राशि और इतनी ही राशि के निजी मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया था। जमानत राशि और निजी मुचलका भरे जाने के बाद अदालत द्वारा पत्रकार की रिहाई का आदेश जेल भेजा गया। इसके बाद उसे रिहा कर दिया गया।