Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 May, 2019 03:46 PM
उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र में बुधवार को आवारा गाय के एक बुजुर्ग को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मानसिंह परिहार (70) मध्य प्रदेश के ओरछा का रहने वाला था। सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी था और...
झांसीः उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र में बुधवार को आवारा गाय के एक बुजुर्ग को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मानसिंह परिहार (70) मध्य प्रदेश के ओरछा का रहने वाला था। सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी था और किसी काम से यहां आया था।
सीपरी थाना क्षेत्र में सरयू विहार कालोनी में किसी काम से आया था। मानसिंह जब रास्ते से गुजर रहा था तभी गाय ने उसे इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह दूर जा गिरा और गिरने से उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।