जेटली ने इन्वेस्टर्स समिट को बताया बड़ा प्रयास, बोले- नया इतिहास रचने जा रहा है यूपी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 01:00 PM

jaitley told investors summit to make big effort

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यूपी के एजेंडे को बदलने के लिए इन्वेस्टर्स समिट को बड़ा प्रयास बताया। उन्होंने कहा है कि इसके जरिए प्रदेश नया इतिहास लिखने जा रहा है। जेटली यूपी इन्वेस्टर समिट 2018 के समापन समारोह में बोल रहे थे।

लखनऊ: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यूपी के एजेंडे को बदलने के लिए इन्वेस्टर्स समिट को बड़ा प्रयास बताया। उन्होंने कहा है कि इसके जरिए प्रदेश नया इतिहास लिखने जा रहा है। जेटली यूपी इन्वेस्टर समिट 2018 के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बदलती है, मुख्यमंत्री बदलते हैं लेकिन, हर बदलाव से राज्य की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता है। उन्होने कहा कि जब इतिहास लिखा जाता है तो हर नेतृत्व की पहचान इससे याद रहती है। सरकार अपनी क्या छाप छोड़ती है जिससे लोग सालों तक याद रखते है। प्रदेश का भी भाग्य बदलने जा रहा है। इससे यह राज्य आर्थिक रूप से मजबूत होगा।

जेटली ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक नया इतिहास लिखने का काम कर रही है। यहा लोगों की सोच में परिवर्तन हुआ है, भाषा और शैली में भी परिवर्तन हुआ है। निवेशकों का सम्मेलन करने से किसी भी प्रांत या देश या समाज की आर्थिक स्थिति का पहला परिवर्तन आरंभ होता है। निवेशक यह तय करता है कि वह निवेश के लिए देश के किस प्रांत को चुने। वैश्वीकरण के इस युग में केवल यही च्वॉइस उसके मन में नहीं है। साथ ही विश्व के किस देश को चुने यह भी च्वॉइस उसको करनी है। निवेश के लिए माहौल बनाना होता है।

उन्होंने कहा कि निवेशक उस प्रांत में जाता है जहां का नेतृत्व उस प्रांत को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की क्षमता रखता है। यह क्षमता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को दिखाई है। यहां कानून-व्यवस्था पिछले 11 महीने में ठीक हुई है । प्रदेश में कानून-व्यवस्था दुरूस्त है। योगी सरकार प्रदेश में अर्थव्यवस्था के अंदर एक बड़ा परिवर्तन लाने में सफल होंगे।

जेटली ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता उत्तर प्रदेश में कोई चुनौती नहीं है। हर जिले में एक चीज का कलस्टर नजर आता है। उपभोक्ता सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में हैं। दिल्ली की सबसे अधिक निकटता उत्तर प्रदेश की है। इसलिए उसका विस्तार करना चुनौती का कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले 5-6 वर्षों में प्रदेश में कम से कम 15-20 शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!