बुलंदशहर से दबोचा गया ISI का एजेंट, आर्मी कैंट का नक्शा बरामद

Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Oct, 2018 12:17 PM

हाल ही में मेरठ से एक भारतीय सेना का जवान कंचन सिंह संदिग्ध रुप से पकड़ा गया था। इसके बाद भारतीय जांच एजेंसी हरकत में आ गईं हैं। एक बार फिर जांच एजेंसियों के हाथ ऐसी ही बड़ी सफलता लगी है। अब आईएसआई के एजेंट जाहिद को शुक्रवार रात बुलंदशहर से पकड़ा...

बुलंदशहरः हाल ही में मेरठ से एक भारतीय सेना का जवान कंचन सिंह संदिग्ध रुप से पकड़ा गया था। इसके बाद भारतीय जांच एजेंसी हरकत में आ गईं हैं। एक बार फिर जांच एजेंसियों के हाथ ऐसी ही बड़ी सफलता लगी है। अब आईएसआई के एजेंट जाहिद को शुक्रवार रात बुलंदशहर से पकड़ा गया है। उसके पास से आर्मी कैंट का एक नक्शा और गोपनीय दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही कई सुरक्षा जांच एजेंसियां बुलंदशहर पहुंच गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक, जाहिद बुलंदशहर के खुर्जा नगर का रहने वाला है। वह मेरठ कैंट के कुछ फोटोग्राफ्स पाकिस्तान भेजकर बुलंदशहर लौट रहा था। वह 2012 और 2014 में वीजा से पकिस्तान गया था। संदिग्ध के रिश्तेदार पाकिस्तान में बताए जा रहे हैं। जाहिद के परिवार की आर्थिक हालात कमजोर है। उसके बैंक अकाउंट में 5 लाख रुपये होना बताया गया। पुलिस ने उसके बैंक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शनिवार को सुरक्षा एजेंसी बैंकों से संपर्क करेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!