सिंचाई मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को आवश्यक सामग्री शीघ्र पहुंचाने के दिए

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Sep, 2018 02:29 PM

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से बात कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री शीघ्र पहुंचाई जाए...

बदायूंः उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से बात कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री शीघ्र पहुंचाई जाए।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 2019 में मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और यूपी में पूरी 75 सीटों पर प्रतियाषी विजय हासिल करेंगे।

शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने पर सिंह ने कहा कि शिवपाल काफी समय से पार्टी में अपना अपमान सह रहे थे। आखिर कब तक पार्टी में अपना अपमान सहते। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव का भी अपमान किया है।

सिंचाई मंत्री इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सांप्रदायिकता की बात करते थे। वो लोग आज मंदिरों की शरण मे जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती है। जो गलती करेगा। उससे सजा मिलेगी, चाहें वो हिन्दू हो या मुसलमान बीजेपी सबका साथ सबका विकास की राह पर चलती है। राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राममंदिर हमारी आस्था का केंद्र वो जरूर बनेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!