मंत्री धर्मपाल सिंह ने सिंचाई विभाग में मारा छापा, मचा हड़कंप

Edited By Deepika Rajput,Updated: 15 May, 2018 04:08 PM

irrigation minister dharmapal singh accidental inspection

उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के मुख्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वहां छापा मारा। वहीं इस दौरान 69 अधिकारियों की उपस्थिति नहीं पाई गई, जिसके चलते उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के मुख्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वहां छापा मारा। वहीं इस दौरान 69 अधिकारियों की उपस्थिति नहीं पाई गई, जिसके चलते उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। 
PunjabKesari
बता दें कि, विभागीय अधिकारियों के गैरहाजिर होने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी। शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने सिचाई विभाग के मुख्यालय में आकस्मिक छापा मार दिया। इस दौरान कई अधिकारी अपनी सीट पर समय से पहुंच गए, लेकिन कई नदारद रहे। 
PunjabKesari
धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में जनहानि और धनहानि ना हो इसके लिए बहुत समय देकर बाढ़ की समीक्षा की थी। हमे लगा कि हमारा कार्यालय भी चाक-चौबंद रहे, जिसके चलते हमारे द्वारा सिंचाई विभाग के मुख्यालय का आकस्मिक निरक्षिण किया गया। इस निरीक्षण से मैं संतुष्ट नहीं हुआ क्योंकि विभाग जिस गति में रहना चाहिए उस गति में नहीं पाया गया। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि अभी भी विभाग में सुधार और रख-रखाव की बहुत आवश्यकता है। इस दौरान अधिकारियों की उपस्थिति भी नहीं पाई गई। जिसके चलते हम उनका एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण लिए जाने की कार्रवाई कर रहे हैं। सिंचाई विभाग जनता से जुड़ा हुआ है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!