Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jun, 2019 11:40 AM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया, मुख्य कार्यक्रम राजधानी के राजभवन में आयोजित किया गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और....
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया, मुख्य कार्यक्रम राजधानी के राजभवन में आयोजित किया गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया।
इस दौरान योगी ने कहा कि योग विश्व को भारतवर्ष का अद्भुत उपहार है और आज यह एक वैश्विक आन्दोलन का रूप ले चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग के असंख्य लाभों के विषय में संसार में जागरूकता फैलाना है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन, लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल आदरणीय राम नाईक जी के साथ।
बता दें कि 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में योग कार्यक्रम में शामिल हुए।