Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 17 Dec, 2020 02:35 PM
बच्चों के लिए खेल और खिलौने ही जिंदगी होती है। वह खेल-खेल में कब क्या कर लें कुछ भरोसा नहीं। रहेंगे तो आखिरकार वो शिशु ही। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी कुछ ऐसा
लखनऊः बच्चों के लिए खेल और खिलौने ही जिंदगी होती है। वह खेल-खेल में कब क्या कर लें कुछ भरोसा नहीं। रहेंगे तो आखिरकार वो शिशु ही। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ। जहां डेढ़ साल के शिशु ने खेल-खेल में 65 मोतियों की निगल ली।
बता दें कि इसके बाद बच्चा लगातार रोने लगा और उल्टियां करने लगा। हैरान परेशान परिजन जब बच्चे को लेकर गोमतीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच कराई। जांच की रिपोर्ट देखकर लोग हैरान रह गए। जहां पेट में मोतियों की माला नजर आई। ऑपरेशन कर डॉक्टर ने किसी तरह बच्चे की जान बचाई।
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर सुनील कनौजिया ने बताया कि पेट में चीरा लगाया गया तो उसमें उपकरण चिपकने लगे। तब चुंबक के मोतियों की जानकारी हुई। लोहे के उपकरण से मोतियों की खोज शुरू की। छोटी आंत और पेट के पीछे हिस्से में एक सुराख हो गया था। पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी चुंबक के मोतियों को निकालने में कामयाबी मिली। डॉक्टरों का दावा है कि बच्चा अब पूरी तरह से सेहतमंद है।