Edited By Ramkesh,Updated: 12 Nov, 2020 03:56 PM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बृहस्पतिवार सुबह 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बृहस्पतिवार सुबह 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद नगर में हुई।
उन्होंने बताया कि बताया कि आकाश सुबह करीब पांच बजे चीनी खरीदने के बहाने रामवीर के घर पहुंचा जहां वह एक दुकान भी चलाता है। उन्होंने बताया कि जब रामवीर ने दरवाजा खोला को आकाश ने कथित तौर पर उस पर गोली चला दी और फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के चिालाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।