Edited By Ruby,Updated: 16 Jul, 2018 01:07 PM
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में सशस्त्र अपराधियों ने आज भाजपा नेता सहित तीन लोगों को गोली मार दी जिन्हें गंभीर हालत में बनारस ले जाया गया। पुलिस के अ
बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में सशस्त्र अपराधियों ने आज भाजपा नेता सहित तीन लोगों को गोली मार दी जिन्हें गंभीर हालत में बनारस ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार पडऱी गांव निवासी स्थानीय नेता मुरलीधर वर्मा (32) बाइक से मऊ जिले के अहिरूपुर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी प्रियंका देवी (29) भी थीं जो शिक्षिका हैं। नाला पुल के समीप पहुंचते ही हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। घटना में सोनाडीह गांव का अजीत यादव (30) भी घायल हो गया।
तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल, बेल्थरा रोड लाया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर बनारस रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुरली के बड़े भाई प्रेम चन्द्र वर्मा की दो मार्च 2012 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।