अमरोहा में किसानों का सांकेतिक टोल फ्री प्रदर्शन, CM योगी ने की मंत्रणा

Edited By Umakant yadav,Updated: 12 Dec, 2020 06:52 PM

indicative toll free demonstration of farmers in amroha cm yogi praised

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में किसानों का सांकेतिक टोल फ्री के बाद सारे दिन स्थिति सामान्य बनी रही। इससे पहले शरारती तत्वों को पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा था कि किसान आंदोलन में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई...

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में किसानों का सांकेतिक टोल फ्री के बाद सारे दिन स्थिति सामान्य बनी रही। इससे पहले शरारती तत्वों को पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा था कि किसान आंदोलन में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।       

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर बाद मुरादाबाद सर्किट हाउस आए, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से किसानों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर मंत्रणा की। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत शनिवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित जोया टोल प्लाजा पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के मद्देनजर सांकेतिक धरने के बाद स्थिति सामान्य रही। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।       

उल्लेखनीय है कि टोल फ्री आंदोलन में शामिल होने के लिए किसान संगठन पदाधिकारी पूर्व में गांव-गांव जाकर किसानों से भारी संख्या में टोल पर पहुंचने की अपील की थी जिससे किसानों के ऐलान से टोल कर्मचारी घबरा गए थे, उन्होंने पुलिस को पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। किसानों ने जोया टोल पर सुबह 11 से शाम चार बजे तक टोल फ्री करने के ऐलान के मद्देनजर टोल पर सुरक्षा से संबंधित सभी इंतजाम पुलिस द्वारा किए गए थे।       

पुलिस प्रशासन ने किसानों को भी समझाने का पूरा प्रयास किया। किसी तरह का कोई बवाल न हो, इसके लिए सुबह से ही भारी पुलिस बल टोल पर तैनात किया गया था। उच्चाधिकारियों को भी किसानों के आंदोलन की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी। टोल प्लाजा के प्रबंधक गुलाजी जैकवार ने बताया कि यहां सब कुछ सामान्य रहा। किसानों की ओर से कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। पुलिस अधिकारियों को पहले ही वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया था। किसान आंदोलन में पश्चिमी उप्र के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल आदि के किसानों ने इस आंदोलन में महती भूमिका रही है। अमरोहा पुलिस प्रशासन ने अपनी रणनीति से कुछ हद तक अंकुश लगाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद में शनिवार को जनप्रतिनिधियों के साथ सकिर्ट हाउस बैठक में चार मंत्री समेत 14 विधायक, चार एमएलसी, छह जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान आंदोलन को लेकर वेस्ट यूपी में इसका क्या प्रभाव चल रहा है और इसका कितना असर चुनाव में हो सकता है, इस पर मंथन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!