भारत हमेशा से हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा: उमा भारती

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Jan, 2020 10:26 AM

india is hindu nation and will remain hindu nation uma bharti

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची पू्र्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्षी कहते हैं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहते हैं,

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची पू्र्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्षी कहते हैं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहते हैं, तो बता दूं कि भारत हमेशा से हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा।

 यह किसी सरकार या सत्ता या जनता से नहीं हुआ है। यह सनातन काल की परंपराओं से हुआ है। उन्होंने सीएए का समर्थन करते हुए कहा कि जनता को समझाने की जरूरत है। विपक्षी दल जनता को गलत तरीके से समझा रहे हैं। जिससे जनता के मन में भय पैदा हो रहा है। जबकि सीएए किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं है।

इससे किसी को कोई नुकसान नही होगा। भारत में अनेक ऐसे लोग जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफग़ानिस्तान से आकर भारत में रह रहे हंै। उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी। इसीलिए बीजेपी के सभी कार्यकर्ता जनता के घर-घर जा कर उन्हें समझा रहे हैं। उमा भरती ने कहा कि दुनिया के जिस देशों ने अपना धर्म बदल लिया वे खत्म हो गए। भारत एक मात्र ऐसा देश है। जिसने न तो अपना धर्म बदला है, न तो बदले गा। हिन्दू राष्ट्र था हिन्दू राष्ट्र रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!