यूपी में भाजपा ने उपचुनाव की शुरू की तैयारी, मंत्रियों और पदाधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Jun, 2019 01:43 PM

in up the bjp prepares for the by elections

लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की रिक्त हुई 12 सीटों पर भविष्य में होने वाले उपचुनाव के लिये तैयारिया शुरू कर दी है। इन 12 सीटों में से दो पर विपक्ष का कब्जा था जिसमें एक पर समाजवा...

लखनऊः लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की रिक्त हुई 12 सीटों पर भविष्य में होने वाले उपचुनाव के लिये तैयारिया शुरू कर दी है। इन 12 सीटों में से दो पर विपक्ष का कब्जा था जिसमें एक पर समाजवादी पार्टी(सपा) का तथा दूसरी सीट बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कब्जे में थी। बाकी सीटों पर भाजपा काबिज थी।

भाजपा ने मुख्यालय में रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जहां पार्टी नेताओं ने प्रत्येक विधानसभा सीटों पर राज्य के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को नियुक्त करने का फैसला लिया, जो चुनाव प्रचार, उम्मीदवारों के चयन और अन्य मुद्दों पर ध्यान देंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव (संगठन) सुनील बंसल और कई अन्य नेता मौजूद थे।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!