CISF के स्थापना दिवस पर बोले मोदी- आपदाओं में जवानों ने बखूबी निभाई अपनी जिम्मेदारी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Mar, 2019 11:27 AM

in the disasters jawans have done their responsibility very well modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापना दिवस पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा और सेवा के भाव के साथ आप आगे बढ़ रहे हैं, वो बहुत महत्वपूर्ण है। नए भारत के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है,पोर्ट बन रहे हैं,एयरपोर्ट बन...

गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापना दिवस पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा और सेवा के भाव के साथ आप आगे बढ़ रहे हैं, वो बहुत महत्वपूर्ण है। नए भारत के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है,पोर्ट बन रहे हैं,एयरपोर्ट बन रहे हैं,मेट्रो का विस्तार हो रहा है। जो बड़े उद्योग लगाए जा रहे हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आप सभी पर है।

उन्होंने कहा कि आपदाओं की स्थिति में भी आपका योगदान हमेशा से सराहनीय रहा है। केरल में आई भीषण बाढ़ में आपने राहत, बचाव के काम में दिन रात एक करके हजारों लोगों का जीवन बचाने में मदद की। देश में ही नहीं विदेश में भी जब मानवता संकट में आई है तब CISF ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

गर्मी हो, सर्दी हो, बरसात हो आप अपने मोर्चे पर बिना विचलित हुए खड़े रहते हैं। देश के लिए होली, दीवाली और ईद होती है, तमाम त्योहार होते हैं, लेकिन आप सभी के लिए अपनी ड्यूटी ही त्योहार बन जाती है। हमारे सुरक्षाकर्मी का परिवार भी तो बाकियों की तरह ही होता है। उसके भी सपने हैं, आकाक्षाएं हैं, उसकी भी शंकाएं, आशंकाएं होती हैं। लेकिन राष्ट्र रक्षा का भाव जब मन में आ जाता है तो वो हर मुश्किल पर जीत हासिल कर लेता है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!