भगवान कृष्ण से मिलने की चाहत में रशियन महिला ने छत से कूदकर दी जान, मचा हड़कंप

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Jan, 2021 09:31 AM

in the desire to meet lord krishna russian woman jumped from roof to die

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 40 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह विदेशी नागरिक थी। पुलिस ने बताया कि रशियन बिल्डिंग के नाम से मशहूर

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में 40 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह विदेशी नागरिक थी। पुलिस ने बताया कि रशियन बिल्डिंग के नाम से मशहूर वृंदावन धाम अपार्टमेंट से कूदकर महिला ने जान दे दी।

पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि 40 वर्षीय तान्या हेमोलोसकिया ने शाम करीब सात बजे आत्महत्या कर ली।'' महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? उन्होंने कहा कि तान्या के एक मित्र ने बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान रहती थी।

वहीं स्थानिय लोगों ने बताया कि मथुरा थाना वृंदावन के रशियन बिल्डिंग की छत से लगभग  40 वर्षीय रशियन महिला तान्या हेमेलोसके ने भगवान कृष्ण के प्रेम में और मिलने की चाहत में कूदकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।  रशियन महिला द्वारा आत्म हत्या कर लेने से आसपास के इलाके और प्रशासन में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही आला अधिकारियों के साथ साथ एलएआईयू भी मौके पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से थाना वृंदावन कोतवाली के रशियन बिल्डिंग जिसको वृंदावन धाम अपार्टमेंट भी कहा जाता है उसी रशियन बिल्डिंग में लगभग 40 वर्षीय रशियन महिला तान्या हेमेलोसके रहती थी और भगवान कृष्ण की पूजा करती थी और दूसरे रूप में यह कहा जाए कि भगवान कृष्ण के प्रेम के चलते तान्या हेमेलोसके भगवान कृष्ण से मिलना चाहती थी इसी के चलते भगवान से मिलने की चाहत में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!