Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Apr, 2019 05:09 PM
सोचिए, हमारे हाथ पर गर्म तेल की ज़रा सी छींट क्या पड़ जाएं हमसे बर्दाश्त नहीं होती, वहीं अगर किसी का पूरा शरीर जिंदा जला दिया जाए तो उसपर क्या बीतती होगी, इसका आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। मामला प्रया...
प्रयागराजः सोचिए, हमारे हाथ पर गर्म तेल की ज़रा सी छींट क्या पड़ जाएं हमसे बर्दाश्त नहीं होती, वहीं अगर किसी का पूरा शरीर जिंदा जला दिया जाए तो उसपर क्या बीतती होगी, इसका आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। मामला प्रयागराज का है। जहां क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए ससुराल वालों ने विवाहिता और उसके 2 मासूम बच्चों को जलाकर मौत के घाट उतार दिया। तीनों की लाशें देखकर उनके साथ हुई निर्दयता साफ झलक रही है। वहीं इस घटना की खबर मिलने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना करछना इलाके के कपूर गांव की है। यहां 8 साल पहले मृतक उषा देवी की शादी करछना निवासी गणेश से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। 2 साल की बेटी और 3 साल का बेटा। गुरुवार को विवाहिता और दोनों मासूम बच्चों के एक कमरे में जले शव मिलें हैं। दोनों बच्चों के शव बॉक्स में मिले, जबकि विवाहिता के शव बॉक्स के पास ही पड़ा मिला। तीनों शवों की हालत देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।
वहीं मृतक विवाहिता उषा के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल वाले काफी समय से बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
पुलिस ने विवाहिता और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर मृतका के ससुराल वालों और पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।