कुशीनगर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Feb, 2019 05:18 PM

in kushinagar the body of a married woman was hanged

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी...

 

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रामकोला क्षेत्र के परवरपार टोला आधार छपरा निवासी 26 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी पिछले साल 29 जून को रामकोला निवासी विभय प्रताप सिंह के साथ हुई थी। प्रियंका की मां सुशीला देवी का आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उन लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

इस सिलसिले में सुशीला देवी ने प्रियंका के पति, सास ,ससुर समेत 6 के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और ननद को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!