Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Apr, 2020 03:44 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिये बिना तंज कसते हुये कहा है कि दूरदर्शी व्यवस्थाओं का महत्व आपदा के समय ही समझ आता है, नाम या नम्बर बदलने पर भी जिनकी सहायता...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिये बिना तंज कसते हुये कहा है कि दूरदर्शी व्यवस्थाओं का महत्व आपदा के समय ही समझ आता है, नाम या नम्बर बदलने पर भी जिनकी सहायता होती ही और जिनका जीवन बचता है वे हमेशा इसके पीछे के मूल प्रेरक को ही याद करते हैं।
उन्होंने रविवार को दो ट्वीट करने के साथ ‘‘लॉकडाउन में बरदान साबित हो रही है 108 एम्बुलेंस सेवा'' का पोस्टर टैग किया है, जिसमें 108 एम्बुलेस तथा समाचार पत्र की कंटिग को पोस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा' का पोस्टर टैग किया है। ऐसी जन-कल्याणकारी व्यवस्थाओं की सफलता देखकर अपने कार्यों के प्रति बेहद संतोष होता है व ख़ुशी भी।''
अखिलेश ने स्वास्थकर्मियों की सुरक्षा तथा जनता को आवश्यक वस्तुओं की समय से आपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगदी की समस्या को खत्म करने के लिये बैंको के साथ गांव, मुहल्ले तथा कॉलोनी स्तर तक व्यवस्था होनी चाहिये।