Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Jul, 2018 11:46 AM
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। संभल में 4 हैवानों ने मिलकर न केवल महिला से गैंगेरप किया बल्कि उसे मंदिर में ले जाकर जिंदा जला दिया। दरिंदगी की ये खबर जैसी ही मीडिया में प्रकाशित हुई अधिकारियों में हडकंप मच गया...
संभलः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। संभल में 4 हैवानों ने मिलकर न केवल महिला से गैंगेरप किया बल्कि उसे मंदिर में ले जाकर जिंदा जला दिया। दरिंदगी की ये खबर जैसी ही मीडिया में प्रकाशित हुई अधिकारियों में हडकंप मच गया।
क्या है पूरा मामला
मामला राजपुरा थाना के बड़े पाठकपुर गांव का है। 2 दिन पूर्व ही दबंगों द्वारा एक महिला को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाकर मारने की घटना हुई थी। जिसको पंजाब केसरी ने प्रमुखता से दिखाया। इसके बाद देर रात्रि बरेली जोंन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने घटना वाले गांव का दौरा किया। उन्होंने चौकी इंचार्ज सहित 2 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। कुछ देर बाद ही जिला अधिकारी के साथ मुरादाबाद के आईजी विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरिक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक को शीघ्र दबंगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही।
आईजी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी एंगल पर काम कर रही है और शीघ्र खुलासे की बात कह रहे हैं। इस घटना को सबसे जघन्य अपराध बताया और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना ही अपना मकसद बताया। आईजी ने मृतक महिला के परिजनों से भी काफी देर बात की और पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया।