लॉकडाउन का असरः हरियाणा में फंसे 100 प्रवासी मजदूर यमुना नदी पार कर पहुंचे UP

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 May, 2020 07:51 PM

impact of lockdown 100 migrant laborers stranded in haryana

लॉकडाउन के कारण हरियाणा में फंसे लगभग 100 प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश -हरियाणा सीमा के साथ बहने वाली यमुना को पार कर शामली जिले में पहुंचे हैं। कई अंतरराज्यीय सीमाएं...

मुजफ्फरनगरः लॉकडाउन के कारण हरियाणा में फंसे लगभग 100 प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश -हरियाणा सीमा के साथ बहने वाली यमुना को पार कर शामली जिले में पहुंचे हैं। कई अंतरराज्यीय सीमाएं सील होने के कारण श्रमिकों ने नदी को पार करने का फैसला किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि हरियाणा में लॉकडाउन के कारण फंसे हुए श्रमिक नदी पार कर बृहस्पतिवार रात को शामली के कैराना शहर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि जिला अधिकारियों ने उन्हें एक आश्रय गृह में भेज दिया है। सीमाओं से अधिकारियों की अनुमति के बिना आवाजाही की अनुमति नहीं है। ज्ञात है कि बुधवार और बृहस्पतिवार की रात को, पंजाब से बिहार में अपने घरों को जा रहे छह प्रवासी श्रमिकों की मुजफ्फरनगर में रोडवेज की चपेट में आने से मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!