पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनाएं: मुख्यमंत्री

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Dec, 2019 09:12 AM

immense potential for industrial development in purvanchal chief minister

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनाएं है और सकारात्मक माहौल विकास को गति प्रदान करता है।

गोरखपुर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनाएं है और सकारात्मक माहौल विकास को गति प्रदान करता है। योगी आज यहां सकिर्ट हाउस स्थित एनेक्सी सभागार में फिक्की व गीडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उद्यमी सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर, 1989 को गीडा की स्थापना हुई थी। आज गीडा में अनेक उद्योग स्थापित हुए हैं, जिसमें हजारों नौजवानों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक माहौल विकास को गति प्रदान करता है। प्रदेश सरकार ने उद्योगों के विकास के लिए विभिन्न नीतियां बनायी हैं।

उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे शासन द्वारा निर्धारित नीति/नियम के तहत अपने उद्योग स्थापित करें तथा निर्भीक होकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लखनऊ में पिछले साल फरवरी में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कराया था। अब तक लगभग ढाई लाख करोड़ रुपए से ऊपर निवेश कराने में सफलता मिली है। इसके तहत अनेक उद्योग प्रारम्भ भी हो चुके हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। इस एक्सप्रेस-वे को गोरखपुर से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण कराया जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा, जिसमें रोजगार के काफी अवसर प्राप्त होंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है और बिना भेदभाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का खाद कारखाना, जो काफी समय से बन्द पड़ा था, वह अगले वर्ष चालू हो जाएगा। इस पर तेजी से कार्य चल रहा है। बन्द चीनी मिलों को पुन: चालू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 50 हजार कुन्तल प्रतिदिन की पेराई क्षमता वाली पिपराइच चीनी मिल प्रारम्भ हो गयी है। इससे किसानों, नौजवानों के रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य असम्भव नहीं होता है, जब सोच सकारात्मक हो। 

 योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों की हवाई कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर रही है। इस समय उत्तर प्रदेश में 07 एयरपोटर् क्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त, 11 अन्य एयरपोटर् के विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर और कुशीनगर में अन्तररष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से अन्य महानगरों को भी हवाई सेवाएं प्रदान की गयी हैं। बुन्देलखण्ड में स्थायी रोजगार सृजन के लिए डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखी गयी है, जिसके विकसित होने पर बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!