मांगें नहीं सुनी तो भाजपा से तोड़ लेंगे नाता : राजभर

Edited By Ruby,Updated: 10 Feb, 2019 01:08 PM

if you do not listen to demands you will break from bjp rajbhar

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कहा कि अगर 24 फरवरी तक सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशें लागू नहीं की गई तो वह भाजपा से अपने रिश्ते तोड़ सकती है..

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कहा कि अगर 24 फरवरी तक सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशें लागू नहीं की गई तो वह भाजपा से अपने रिश्ते तोड़ सकती है। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि अगर भाजपा हमारी ओर से उठाई गई मांगों से सहमत नहीं होती है तो निश्चित तौर पर हम उनसे रिश्ता तोड़ देंगे। अगर सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशों को 24 फरवरी तक लागू नहीं किया गया तो हमारा भाजपा से रास्ता अलग होगा और उसके बाद हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने कहा, ‘‘हम आवश्यकता पड़ने पर भाजपा विरोधी गठबंधन के साथ भी जा सकते हैं। उनके साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है।’’


राजभर ने कहा कि यह अंतिम चेतावनी है और 24 फरवरी के बाद भाजपा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा ने वादा किया था सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशें लोकसभा चुनाव के छह महीने पहले लागू कर दी जाएंगी लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। सामाजिक न्याय समिति का गठन पिछले साल मई में किया गया था। समिति ने पिछड़े वर्ग को तीन वर्ग में यानी पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा में बांटने की वकालत की थी।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह फरवरी को कहा था कि अगले आम चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के साथ जाने का विकल्प उसके लिए खुला है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!