Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Sep, 2018 12:46 PM
कानपुर के ताज मैरिज हॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला शादी कर दुल्हे को अपना पति बताने लगी। दुल्हे के शादीशुदा होने की बात सुनते ही मैरिज हॉल में हड़कंप मच गया। महिला का कहना है कि शादी क...
कानपुरः कानपुर के ताज मैरिज हॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला शादी कर दुल्हे को अपना पति बताने लगी। दुल्हे के शादीशुदा होने की बात सुनते ही मैरिज हॉल में हड़कंप मच गया। महिला का कहना है कि शादी कर रहा युवक मेराज उसका पति है। उसकी 3 वर्ष पहले मेराज के साथ शादी हुई है। वहीं सूचना पाकर पहुंची ने पुलिस ने महिला को किसी तरह शांत कराया। पुलिस के आते ही दुल्हा और उसके परिवार वाले रफूचक्कर हो गए।
बता दें कि आरोपी युवक लखनऊ का रहने वाला है। उसने तीन वर्ष पहले मैनपुरी की रहने वाली महिला से शादी की। मेराज की 2 वर्षी की बेटी भी है। पीड़ित महिला ने बताया कि चार दिन पुर्व मेराज उसे मायके छोड़ गया और कहने लगा वह किसी काम से बाहर जा रहा है।
वहीं जब महिला को उसकी दूसरी शादी की सूचना मिली तो उसके पैरों तले से जमीन निकल गई। वह तुंरत मैरिज हॉल में पहुंची। तभी वहां से युवक व उसके परिवार वाले भाग निकले। पीड़िता महिला का ये भी आरोप है कि पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की है।