जीजा संग मिलकर पति ने किया पत्नी का ये हाल, अस्पाताल में तड़प रही पीड़िता

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Sep, 2018 01:47 PM

husband throws acid on wife

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दिलदहला देने वाला सामने आया है। जहां पति ने अपने जीजा और भाई के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी पर तेजाब से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। तेजाब से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई...

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दिलदहला देने वाला सामने आया है। जहां पति ने अपने जीजा और भाई के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी पर तेजाब से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। तेजाब से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गणपति विहार का है। यहां की रहने वाली पीड़ित महिला का कहना है कि बच्चे ना होने को लेकर अक्सर उसका पति उसे ताने मरता था। उसकी शादी सात साल पहले छजपुरे निवासी फैजान के साथ हुई थी। कुछ ही दिनों बाद उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी, तब से उसका पति उसे लगातार परेशान कर रहा था। 

विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने उसे फोन के बहाने बाहर बुलाया और अपने भाई व जीजा के साथ मिलकर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया और उसको वहीं तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि उक्त महिला 18 प्रतिशत जल चुकी है चिकित्सकों की निगरानी में रखकर उसका इलाज कराया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!