Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Jun, 2021 05:05 PM
कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है, लेकिन यूपी के मेरठ जिले के एक पति की घिनौनी करतूत ने पति-पत्नी के रिश्ते की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं। जहां पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को कॉलगर्ल बताकर उनकी तस्वीर सोशल...
मेरठः कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है, लेकिन यूपी के मेरठ जिले के एक पति की घिनौनी करतूत ने पति-पत्नी के रिश्ते की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं। जहां पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को कॉलगर्ल बताकर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कुछ पोर्न ग्रुप में भी फोटो शेयर कर दिया। इससे आहत होकर पत्नी थाने में इसकी तहरीर दी है।
मामला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र का है। यहां एक महिला की सोनू नाम के युवक से 2019 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थी। पति-पत्नी के बीच लगातार अनबन का दौर चलता रहा।
पत्नी का आरोपी कि उनके पति ने बदनाम करने की नियत से उन्हें कॉलगर्ल बताकर उनकी तस्वीर को अलग-अलग ग्रुप में शेयर कर दिया। कुछ पोर्न साइटों पर भी यह फोटो डाला गया है। जब पत्नी को यह पता लगा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पीड़िता ने मुंडाली थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।