समलैंगिक संबंधों का पति ने किया विरोध, सहेली के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Mar, 2020 06:24 PM

husband opposes relations murders husband with friend

जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पत्नी ने पति की हत्या अपनी सहेली के साथ मिल कर दी। आप ने तो अवैध सम्बन्धों के बारे में सुना ही होगा

अलीगढ़ः अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने पति को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि महिला के अपनी सहेेली के साथ समलैंगिक संबंध थे, जिसका पति विरोध करता था। दोनों ने अपना गुनाह कबुल लिया है। जिसके चलते पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

होली के दिन दोनों ने हत्या की साजिश रची
बता दें कि बुधवार को थाना गांधी पार्क इलाके के कुंवर नगर में एक शख्स की हत्या हुई थी।  इस मामले में जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से गहनता से पूछताछ की तो महिला ने अपराध स्वीकार कर लिया।  आरोपी महिला ने पूछताछ में जो बताया वो चौंकाने वाला था।  मृतक की पत्नी का किराए पर रह रही एक महिला से समलैंगिक संबंध था। जिसकी जानकारी पति को हो गई थी और वह इसका विरोध करता था। होली के दिन दोनों ने हत्या की साजिश रची और फिर उसे दूसरे दिन यानी 11 मार्च को अंजाम भी दे डाला। पूरी घटना का एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने खुलासा किया है।

पुलिस संतुष्ट नहीं दिखी और गहनता से जांच में जुट गई
गौरतलब है कि अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके में होली की रात को एक नाले में एक व्यक्ति का शव मिला था जिसका हाथ-पैर बंधा रस्सियों से बंधा था।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना का मामला सामने आया।  जिसके बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू की।  जांच में मृतक की शिनाख्त भूरी सिंह गोस्वामी के रूप में हुइ।  पुलिस ने जब पत्नी रूबी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति होली के मौके पर पैसे का तगादा करने के लिए निकला था।  लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंचा।  इस जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं दिखी और गहनता से जांच में जुट गई।  जब सच सामने आया तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं के समलैंगिक संबंध की जानकारी जब भूरी सिंह को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके चलते मृतक की पत्नी और उसकी सहेली ने अपने रास्ते से हटाने के लिए हत्या करने का षड्यंत्र रचा।  हत्या के लिए होली की रात को चुना गया।  होली पर भूरी सिंह को शराब पिलाई गई और फिर उसे मौत के घाट उतार कर उसका शव मृतक के भाई के घर के पास फेंक दिया। वहीं मृतक के भाई की तहरी पर हरिओम व उसकी पत्नी रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। और विधिक कार्रवाई कर के जेल भेज दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!