Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 04:20 PM
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पर पति पत्नी की मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार आगरा के सिकंदरा के पुष्पांजलि अपार्टमेंट के रहने वाले चिकित्सक ने अपनी पत्नी रेनू की पिटाई कर दी। कई बार दोनों परिवारों ने सुलह कराई पर कोई हल नहीं निकला। यह वीडियो एक महीने पहले का है जो सीसीटीवी में कैद हो गया।
इस मामले में रेनू ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस इसे घरेलू हिंसा का मामला बताकर कार्रवाई करने से बच रही है। अब रेनू अपने साथ हुई मारपीट की वीडियो लेकर अधिकारियों के कार्यालय में भटक रही है। पीड़िता अपने साथ हुई घरेलू हिंसा का इंसाफ चाहती है।