Edited By ,Updated: 28 Sep, 2016 09:32 PM
उत्तर प्रदेश के सलेमपुर देवरिया की समाजवादी पार्टी की महिला विधायक गजाला लारी के भाई शरीक अराफात अपनी महिला ...
कानपुर: उत्तर प्रदेश के सलेमपुर देवरिया की समाजवादी पार्टी की महिला विधायक गजाला लारी के भाई शरीक अराफात अपनी महिला मित्र के साथ मॉल में टहल रहे थे इसी बीच उनकी पत्नी शौफिया अहमद अपनी मां के साथ पहुंच गई। पति को दूसरी महिला के साथ देख कर पत्नी आपा खो बैठी। पहले तो उसने पति को खरी खोटी सुनाई फिर सरेआम थप्पड़ मार दिया। पति पत्नी के बीच मारपीट का ये वाक्या माल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
कानपुर के कोहना थाने में सौफिया अहमद ने अपने पति शरीक अराफात के खिलाफ धारा 323, 504, 506 का मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का कहना है उसको पहले से ही शक था कि उसके पति का संबंध किसी दूसरी महिला से हैं। इसके कारण वो आए दिन उससे मारपीट और अभद्रता करता है। जिसकी शिकायत थाने में वो पहले भी कर चुकी है। इसीलिए वो पति का घर छोड़कर मां के घर चली आई थी। इस घटना को पुलिस ने दर्ज तो कर लिया है लेकिन विधायक बहन के रसूख के चलते पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शौफिया की शादी 2015 में शरीक के साथ हुई थी। इन दोनों के बीच तीन माह का बेटा भी है।
वंही इस पूरे प्रकरण पर एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि महिला की तरफ से अपने पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज करवाई गयी है। साथ ही महिला ने एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें और भी कई लोगों को आरोपित किया गया है। सभी चीजों की समीक्षा की जा रही है। जांच के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी की जाएगी।