Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Mar, 2019 11:09 AM
उत्तर प्रदेश के कानपुर के ककवन थानाक्षेत्र में एक शख्स ने शराब पीने को लेकर विवाद के बाद अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि ककवन कस्बे में रहने वाला संजय बाथम किसान है। दो साल...
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर के ककवन थानाक्षेत्र में एक शख्स ने शराब पीने को लेकर विवाद के बाद अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि ककवन कस्बे में रहने वाला संजय बाथम किसान है। दो साल पहले उसकी शादी सुलोचना (21) से हुई थी।
शुक्रवार रात को संजय शराब पीकर घर आया था। इसका उसकी पत्नी ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने पत्नी को जमकर पीटा। पड़ोसियों ने आकर किसी तरह मामला शांत कराया था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह आरोपी की पत्नी का शव संदिग्ध हालत में मिला। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतक महिला के पिता रामलखन ने दहेज न मिलने के कारण हत्या किये जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पर दहेज का मुकदमा दर्ज किया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है।