इंसानियत शर्मसारः वहशी दरिंदे ने 5 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 06:48 PM

उत्तर प्रदेश में भले ही सत्ता बदल गई हो इसके बावजूद भी प्रदेश में आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। एेसा ही एक ताजा मामला कौशांबी का है। जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए वहशी दरिंदे ने 5 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। फिलहाल मासूम की हालत...

कौशांबीः उत्तर प्रदेश में भले ही सत्ता बदल गई हो इसके बावजूद भी प्रदेश में आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। एेसा ही एक ताजा मामला कौशांबी का है। जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए वहशी दरिंदे ने 5 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। फिलहाल मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक मामला महेवाघाट थाना इलाके के एक गांव का है। जहां कक्षा एक की छात्रा स्कूल से लौट रही थी। तभी गांव के ही वहशी दरिंदे ने रास्ते में उसे टॉफी खिलाने के बहाने अपनी साइकिल पर बैठा लिया। जिसके बाद दरिंदे ने खेत में ले जाकर मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

उधर, देर शाम तक घर वापस न लौटने पर घर वालों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान परिजनों को मासूम बच्ची बेहोशी की हालात में खेत में पड़ी मिली। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं इस पूरे मामले में थाना महेवाघाट में पुलिस ने आरोपी करन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक वहशी दरिंदे ने अपना इकबालिया जुर्म भी कबूल लिया है। आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!