इंसानियत शर्मसारः 8 वर्षीय मासूम से मौसा ने किया दुष्कर्म

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Jun, 2018 01:12 PM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मौसा ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए  8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौसा फरार हो गया। वहीं पीड़ित बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।...

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मौसा ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए  8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौसा फरार हो गया। वहीं पीड़ित बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मौसा अपनी साली के घर आया हुआ था और वह रात वहीं पर रूका। जैसे ही देर रात को सब सो गए तो मौसा ने 8 साल की मासूम को बहाने से बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इस मामले में थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि आरोपी तनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!