Edited By Ruby,Updated: 22 Sep, 2018 01:58 PM
उत्तर प्रदेश के गोंडा से मानवता को झकझोरने वाली घटना 7सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को कुछ लोग पेड़ से बांधकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना करनैलगंज थानाक्षेत्र...
गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा से मानवता को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को कुछ लोग पेड़ से बांधकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
घटना करनैलगंज थानाक्षेत्र के गांधीनगर परसा गोण्डरी की है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को कुछ लोग पेड़ से बांधकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। महिला को पेड़ से बांधने वाले यह लोग कोई और नहीं बल्कि उसके परिजन ही हैं।
पीड़ित महिला की चीख पुकार सुनने के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति उस महिला की मदद के लिए न तो आगे आया और न ही किसी ने इस बात की जहमत उठाई कि इस घटना की सूचना पुलिस को दे दें।