Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jun, 2018 06:35 PM
केन्द्र सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया है। इसके बावजूद भी वहशी दरिंदे रेप की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ...
लखनऊः केन्द्र सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया है। इसके बावजूद भी वहशी दरिंदे रेप की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला थाना इंदिरा नगर इलाके का है। यहां फरीदीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने 4 लड़कों पर उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह अपनी बच्ची के साथ सो रही थी तभी तकरीबन रात 12 बजे 4 लड़के आए और उसकी 6 साल की बच्ची को गोद में उठाकर पास के ही जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसने बताया वह एक आरोपी पहचान गई। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस मामले में पुलिस अधिकारी अवनीश्वरचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और इस मामले की जांच की जा रही है।