भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले देश का रंग तिरंगा ही रहेगा: अखिलेश

Edited By Ajay kumar,Updated: 31 Dec, 2019 01:01 PM

how much bjp tries the color of the country will remain tricolor akhilesh

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने आबादी के हिसाब  से आरक्षण देने की बात कही है।

लखनऊ- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने आबादी के हिसाब  से आरक्षण देने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार केवल रंग बदलने की राजनीति कर रही है जबकि देश के सारे उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं।

गीता में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि योगी वही है जो दूसरे के दुख दर्द को अपना समझे। क्या मुख्यमंत्री दूसरे के दुख दर्द को अपना समझ रहे हैं। अभी मुख्यमंत्री द्वारा बांटे गए कंबल को इतनी सर्दी में भी उनके अधिकारियों द्वारा लोगों से छीन लिया गया। जहां तक  सवाल देश का है सदियोंसे यहां लोग आपस में भाईचारे के साथ मिलकर रहते आए हैं। ये हमारी संस्कृति है। 

अखिलेश ने कहा कि सभी जानते है कि भारत का रंग तिरंगा है। कोई कितना भी कर ले इसका रंग एक नहीं होगा ये तिरंगा है तिरंगा ही रहेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!