Edited By Deepika Rajput,Updated: 02 Jun, 2019 05:19 PM
उत्तर प्रदेश में हिंसक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता में आई बीजेपी भी अपराध पर नकेल कसने में नाकाम नजर आ रही है। ताजा मामला बागपत का है। यहां एक विवाद में होटलकर्मियों ने फौजी व उसके बच्चे के साथ एक युवक को...
बागपतः उत्तर प्रदेश में हिंसक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता में आई बीजेपी भी अपराध पर नकेल कसने में नाकाम नजर आ रही है। ताजा मामला बागपत का है। यहां एक विवाद में होटलकर्मियों ने फौजी व उसके बच्चे के साथ एक युवक को जमकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बड़ौत में कल रात सूजती गांव निवासी फौजी आजाद, एक बच्चा और अमित राठी तहसील के सामने होटल पर खाना खा रहे थे। इस दौरान एक कर्मचारी ने फौजी को कुछ कह दिया। जिसके बाद दूसरे कर्मचारी भी आ गए और फौजी की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं होटल के बाहर सड़क पर भी उनको पीटा गया।
इस मारपीट में फौजी, बच्चा व एक अन्य युवक घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।