Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jul, 2019 02:29 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरंसहार पर ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सीएम योगी के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है। अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है।
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरंसहार पर ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सीएम योगी के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है। अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है। उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 मांगों को माना जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के उम्भा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में ग्राम प्रधान समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के विरोध में विपक्ष लामबंद हो गया है। कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद समेत राज्य की सभी विपक्षी पार्टियों ने घटना की एक सुर में निंदा की है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर चिंता जताई है।