Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 05:12 PM
होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। उन्होंने रोक लगाते हुए आगामी 5 मार्च तक होली अभियान शुरू किया है अभियान की कामयाबी के लिए निगम प्रशासन द्वारा...
मेरठः होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। उन्होंने रोक लगाते हुए आगामी 5 मार्च तक होली अभियान शुरू किया है।
अभियान की कामयाबी के लिए निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को 5-5हजार रुपए अग्रिम भुगतान के रूप में देने के अलावा इनसेंटिव स्कीम लागू की गई है। इसके साथ ही मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरिद्वार, बिजनौर, देहरादून, मुरादाबाद, आगरा मार्गो पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।
मेरठ क्षेत्र के सेवा प्रबन्धक श्यामलाल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को रोडवेज के अभियान की जानकारी दी और बताया कि त्यौहार के मौके पर यात्रियों को बसों की किल्लत न हो इसके लिए बस संचालन और कार्यशाला से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टी अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दी। साथ ही निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को होली के मौके पर 5-5 हजार रुपए देने के भी आदेश मंगलवार जारी किए गए हैं।