Edited By Deepika Rajput,Updated: 28 Nov, 2018 09:53 AM
योगी सरकार ने 2019 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है, जिसके तहत नव वर्ष में कर्मचारी लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठाएंगे। राज्यपाल राम नाईक ने पर्व/त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुषों की जन्म तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
लखनऊः योगी सरकार ने 2019 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है, जिसके तहत नव वर्ष में कर्मचारी लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठाएंगे। राज्यपाल राम नाईक ने पर्व/त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुषों की जन्म तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
सार्वजनिक अवकाश 2019 की लिस्ट-
26 जनवरी 2019- गणतंत्र दिवस
4 मार्च- महाशिवरात्रि
20 मार्च- होलिका दहन
21 मार्च- होली/मो हजरत अली का जन्म दिवस
13 अप्रैल- राम नवमी
14 अप्रैल- डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस
17 अप्रैल- महावीर जयंती
19 अप्रैल- गुड फ्राइडे
18 मई- बुद्ध पूर्णिमा
5 जून- ईद-उल-फितर
12 अगस्त- बकरीद
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस/रक्षाबंधन
23 अगस्त- जन्माष्टमी
10 सितंबर- मोहर्रम
2 अक्टूबर- गांधी जयंती
7 अक्टूबर- दशहरा/महानवमी
8 अक्टूबर- दशहरा/विजयादशमी
27 अक्टूबर- दीपावली
28 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर- भैया दूज
10 नवंबर- ईद-ए-मिलाद
12 नवंबर- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर- क्रिसमस डे
दरअसल छुट्टियों तो उतनी ही है जितनी हर साल होती है, लेकिन इस साल आकड़ों के अनुसार ये छुट्टियां एेसे दिनों में पड़ रही हैं जिनमें सरकारी छुट्टियां व ज्यादातार कंपनियों के वीकेंड आते हैं। जैसे कि शिवरात्रि 4 मार्च यानी सोमवार को है। ऐसे में कर्मचारियों को 2 मार्च शनिवार, 3 मार्च रविवार और 4 मार्च को शिवरात्रि के अवकाश का लाभ मिलेगा। वहीं जन्माष्टमी और दशहरा भी इसी तरीके से पड़ रहे हैं, जिससे छुट्टियों में इजाफा हुआ है।