बीच सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, रिक्शा चालक की चप्पलों से की पिटाई

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Mar, 2021 03:45 PM

high voltage drama of woman on middle road

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। यह वीडियो फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर चौराहे का है। जहां पर एक रिक्शा चालक को महिला को अपने रिक्शे में नहीं बैठाना महंगा पड़ गया। वहीं बताया जा रहा है कि महिला ने एक को रोका और...

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। यह वीडियो फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर चौराहे का है। जहां पर एक रिक्शा चालक को महिला को अपने रिक्शे में नहीं बैठाना महंगा पड़ गया। वहीं बताया जा रहा है कि महिला ने एक को रोका और रिक्शे में बैठने लगी, लेकिन रिक्शा चालक ने आगे जाने के लिए महिला को मना कर दिया।

इसी दौरान महिला और रिक्शा चालक के बीच कहासुनी हुई। वहीं नाराज महिला ने बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया और रिक्शा चालक के ऊपर दे दना दन चप्पलें बजाना शुरू कर दिया। वहीं रिक्शा चालक हाथ पैर जोड़कर खड़ा रहा, लेकर महिला आग बबूला होकर उस को पीटती रही। वहीं इतने लोगों ने मामले को शांत कराया और हाई वोल्टेज ड्रामे को खत्म कराया। जिसके बाद रिक्शा चालक अपनी मंजिल के लिए निकल गया।                                    

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!