अरे वाह: रात में गंतव्य तक महिलाओं को पहुंचाएगी डॉयल 112

Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Dec, 2019 04:59 PM

hey wow doyle 112 will deliver women to the destination at night

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। अब पीआरवी 112 महिलाओं को देर रात घर तक पहुंचाने का काम करेगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। कल 112 के कंट्रोल रूम पर लगभग 6 महिलाओं...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। अब पीआरवी 112 महिलाओं को देर रात घर तक पहुंचाने का काम करेगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। कल 112 के कंट्रोल रूम पर लगभग 6 महिलाओं ने सहायता के लिए कॉल भी की और उनको क्विक रिस्पॉन्स भी दिया गया। इस बाबत पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने दो दिन पूर्व एक आदेश भी जारी किया था जिसमें पीआरवी 112 रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक महिलाओं को उनके गंतव्य तक छोड़ेगी।

दरअसल देश में बढ़ रही महिला अपराध की घटनाओं पर कमी लाने के लिए यूपी सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। अगर कोई महिला रात 10 बजे के बाद अकेले बाहर है औऱ खुद को असुरक्षित महसूस करती है तो वह पीआरवी 112 की सहायता से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगी।
PunjabKesari
वहीं सरकार के इस कदम से राजधानी लखनऊ की महिलाएं काफ़ी संतुष्ट और ख़ुश नजर आई महिलाओं का मानना है कि देर रात उन्हे अनहोनी कि आशंका सताती है। कैब हो या ऑटो सबमे रिस्क होता है। अब पीआरवी 112 के माध्यम से वह खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी।
PunjabKesari
वहीं एडीजी तकनीकी सेवा असीम अरुण ने बताया इसकी शुरुआत की जा चुकी है लगभग 6 कॉल कल आई जिसका निस्तारण किया गया है। इसके अलावा एक महिला का कॉल आया था जिन्होंने 40 किलोमीटर दूर दूसरे स्टेट में जाने को कहा था लेकिन उन्हें समझाया गया की यह सेवा दूसरे स्टेट के लिए नहीं है। साथ ही एडीजी तकनीकी सेवा असीम अरुण ने बताया कि महिला सिपाहियों को इस बाबत ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!