एक-दूसरे से जोड़ी जाएंगी हेल्पलाइन 1090, एंटी रोमियो और यूपी-100 की सेवाएंः ओपी सिंह

Edited By Ruby,Updated: 08 May, 2018 01:55 PM

helpline 1090 anti romeo and up 100 services will be added to each

महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराधों पर प्रभावी रोक के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला हेल्पलाइन-1090, एंटी रोमियों दस्ता और यूपी-100 सेवाओं को एक साथ जोडऩे का फैसला किया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने  कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ...

लखनऊः  महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराधों पर प्रभावी रोक के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला हेल्पलाइन-1090, एंटी रोमियों दस्ता और यूपी-100 सेवाओं को एक साथ जोडऩे का फैसला किया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने  कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम को शीर्ष प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रदेश में पहले से ही वूमेन हेल्पलाइन (1090), एंटी रोमियो दस्ता और यूपी-100 सेवाएं मौजूद हैं, जहां महिलाएं अपनी शिकायत कर सकती हैं। अब पीड़ितों को तुरन्त मदद मुहैया कराने के लिए हम इन तीनों सेवाओं को एक-दूसरे से जोड़ रहे हैं।

ऐसा करने की वजह के बारे में उन्होंने बताया कि अब जो भी पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहेगा, वह इन तीनों सेवाओं में से किसी पर भी फोन कर सकता है और उसे तुरन्त मदद पहुंचाई जाएगी। तीनों सेवाओं को जोडऩे से उनके बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा, जिससे पीड़ितों को कम समय में सहायता मिल सकेगी।

सिंह ने बताया कि राज्य पुलिस महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और वह यह सुनिश्चित करेगी कि पॉक्सो कानून से जुड़े मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालतों में हो। पुलिस ऐसे मामलों की फास्ट ट्रैक अदालतों में सुनवाई कराएगी, जिनमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। राज्य पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल एक जनवरी से 31 मार्च के बीच महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपराध के 11 हजार 249 मुकदमें दर्ज हुए। इनमें से बलात्कार के 899, दहेज सम्बन्धी 502, यौन उत्पीडऩ के 2892, अपहरण के 3573 और अत्याचार के 3135 मामले हैं। 

पुलिस के मुताबिक, महिलाओं के प्रति अपराध की प्रकृति का अध्ययन करने पर पता लगा है कि बलात्कार या अपहरण के 10 में से आठ मामलों में परिचित लोगों या रिश्तेदारों का हाथ होता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!